Computer, Characteristics of computer, use of computer
दोस्तों इस लेख के माध्यम से हम कंप्यूटर, कंप्यूटर के गुण, व कंप्यूटर के उपयोग को को विस्तार से जानेंगे |
कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहते है | यह एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो यूजर द्वारा इनपुट किये गए डाटा को इनपुट डिवाइस के स्वीकार करती है | फिर उसे प्रोसेस करने के बाद सूचनाओ को आउटपुट डिवाइस के द्वारा रिजल्ट के रूप में दिखता है | इसमें डाटा को स्टोर भी कर सकते है जिससे इसे भविष्य में इस्तेमाल कर सकते है कंप्यूटर लैटिन भाषा के शब्द "COMPUTARE" से बना है जिसका मतलब होता है गणना करना | इसका इस्तेमाल हम बहुत सारे काम को आसानी से करने के लिए करते है ये जटिल से जटिल गणित के सवालों को एक सेकंड में काम समय में भी हल कर लेता है |
Characteristics of computer :
कंप्यूटर के विशेषता व गुण निम्नलिखित है
- High Speed ( उच्च गति ) : एक मनुष्य किसी जटिल कैलकुलेशन को करने में अगर एक घंटे का समय लेता है तो कंप्यूटर उसी कैलकुलेशन को कुछ ही सेकंड में पूर्ण कर सकता है | वो इसलिए क्योकि कंप्यूटर एक बेहद सुपर फ़ास्ट मशीन है और ये इसकी सबसे बड़ी विशेषता है | कंप्यूटर की स्पीड को MIPS ( million of instructions per speed ) में मापा जाता है | एक कम्प्यूटर में प्रति सेकंड लाखो निर्देशों को निष्पादित करने की छमता है | इसका मतलब यह हुआ की एक सामान्य गणितीय कैलकुलेशन को कंप्यूटर कुछ ही माइक्रोसैकेण्ड और नैनोसेकन्ड में पूर्ण कर सकता है | तो कंप्यूटर किसी भी टास्क को बहुत तेज परफॉर्म करता है जो इसकी एक मुख्या विशेषता भी है |
- Accuracy ( सटीकता ) : कंप्यूटर की दूसरी सबसे दूसरी बड़ी विशेषता accuracy है | इसके द्वारा की जाने वाली प्रत्येक कैलकुलेशन 100 % correct होती है | मनुष्य किसी भी कार्य को पूर्ण सटीकता से नहीं कर सकता है उससे कुछ न कुछ गलतियां हो ही जाती है | इसके विपरीत कंप्यूटर द्वारा निष्पादित किये कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं पायी जाती | अगर कभी परिणाम में कोई त्रुटि पायी जाती है तो उसके कारण यूजर द्वारा फीड किया गया गलत इनपुट है |
- Storage capacity ( भंडारण छमता ) : कंप्यूटर में उच्च भंडारण छमता होती है जिसके कारण ये बड़ी मात्रा में बिभिन प्रकार के डाटा को स्टोर कर सकते है | आमतौर पर कंप्यूटर में डेटा संघरहित करने की लिए SSD (solid state drive ) और hard drive का उपयोग किया जाता है | इन्हे सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस कहते है ये डाटा को स्थायी रूप से संघरहित करती है जिसे जरुरत पड़ने पर आसानी से पुनप्राप्त किया जा सकता है |
- Reliability ( बिस्वसनीयता ) : कंप्यूटर एक भरोसेमंद मशीन है जिस पर लम्बे समय तक भरोसे किया जा सकता है | यही कारण है की आज बड़े बड़े संघठन, संस्थान ,और कंपनी अपने कामो के लिए कंप्यूटर पर निर्भर है | इस पर भरोसे का मुख्य कारण यह है की कंप्यूटर अपने कामो को लगातार बिना किसी विफलता या त्रुटि के करता है |
- Remembrance Power (स्मरण शक्ति ) : हम जानते है की कंप्यूटर बड़ी मात्रा में विभिन प्रकार के डाटा को स्टोर कर सकता है | इसके अलावा इनकी खास विशेषता यह है की कंप्यूटर उन डाटा को कई सालो तक सुरक्षित संघरहित करके रख सकते है |
- Secrecy ( गोपनीयता ) : यदि आप अपने डाटा को दुसरो की पहुंच से दूर रखना चाहते है तो कंप्यूटर आपके उस डाटा को गुप्त रखने या छुपाने में मदद करता है जिसमे आप पासवर्ड की मदद से अपने डाटा को सुरछित रख सकते है |
use of computer :
कंप्यूटर के उपयोग निम्नलिखित छेत्रो में किया जाता है
- बिज़नेस के छेत्र में कंप्यूटर का उपयोग : आज के समय में बिज़नेस को एक नया नया मॉडल प्रदान करने में कंप्यूटर एक अहम भूमिका निभा रहा है | कंप्यूटर की सहायता से आज बिज़नेस करने का नया-नया एवं आसान सटीक तरीका लोग अपना रहे है | आप अपने बिज़नेस को कंही पर भी कंप्यूटर के माध्यम से हैंडल कर सकते है और उससे जुड़े हुए कार्यो को आसानी से कर सकते है | कंप्यूटर की सहायता दे आप बिज़नेस से सम्बंधित सभी प्रकार के कार्यो को कर सकते है जैसे की अपने कर्मचारिओं का रिकॉर्ड, उत्पादन ,बिक्री ,स्टॉप से सम्बंधित सभी प्रकार जानकारिओं को एक स्थान पर सुरक्षित एवं आसानी से मैनेज कर सकते है |
- शिक्षा के छेत्र में कंप्यूटर का सहयोग : आज हालत ऐसे बन चुके है की लगभग सभी छात्रों की पढाई पर कोरोना संकट की वजह से काफी असर पड़ा | उस समय सभी छात्रों की पढाई ऑनलाइन ही होती थी और उस समय से ऑनलाइन पढाई की मांग बहुत बढ़ गयी है |
- चिकित्सा के छेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल : आज चिकित्सा के छेत्र में भी तकनीकी का खूब सहारा लिया जा जा रहा है क्योकि इसके पीछे सटीक परिणाम और सही रोगो का पता लगता है |
- बैंकिंग के छेत्र में कंप्यूटर का उपयोग : आज लगभग सभी लोगो का खाता बैंक में तो होता ही है और सभी लोग बैंक के कार्यो को करने के लिए प्रतिदिन बैंक जाते रहते है और आपने देखा होगा की बैंक में सभी कार्य कंप्यूटर से ही होता है | आज यदि आप कंप्यूटर का नॉलेज रखते है तो आपको हर काम के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं आप घर से ही कर सकते है |
- कंप्यूटर का उपयोग आजकल खेल के छेत्रो में किया जा रहा है मैदानी व बिना मैदानी |
Best article
जवाब देंहटाएं