कंप्यूटर के बारे में रोचक तथ्य :
कंप्यूटर अपने आप में ही आधुनिक टेक्नोलॉजी का जनक माना जाता है और इतना ही नहीं कंप्यूटर से जुड़े हुए कई सारे रोचक तथ्य भी है, तो चलिए जान लेते है कंप्यूटर से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य के बारे में जो इस प्रकार से नीचे पॉइंट के माध्यम से बताये गए है | - वर्ष 1832 से लेकर वर्ष 1964 के बीच में जितने भी कंप्यूटर का अविष्कार किया गया उन सभी कंप्यूटर में कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल नहीं किया जाता था |
- कंप्यूटर में पहली बार माउस के इस्तेमाल के लिए इसका आविष्कार 1964 में किया गया था और उस दौरान कंप्यूटर माउस को लकड़ी की सहायता से डिज़ाइन किया गया था और इसे ' Doug Engelbart 'ने किया था
- कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहा जाता है |
- सबसे पहले विश्व में एक ऐसा कंप्यूटर बनाया गया था जिसकी स्टोरेज क्षमता केवल 5MB की थी |
- वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व भर में करीब 1 अरब से भी ज्यादा माउस की बिक्री की जा चुकी है |
- दुनिया के सबसे पहले कंप्यूटर मॉनिटर का उपयोग वर्ष 1980 में किया गया था |
- कंप्यूटर में कीबोर्ड का पहला उपयोग वर्ष 1968 में किया गया था |
- कंप्यूटर का अविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था उन्हें कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता है | उन्होंने 1830 के दशक में एनालिटिकल इंजन ( analytical engine ) नामक एक स्वचालित कंप्यूटर का डिज़ाइन तैयार किय था जो की आज के कम्प्यूटरों का अग्रदूत है |
- आमतौर पर कोई भी इंसान अपनी आँखों की पलकों को आमतौर पर 20 से भी अधिक बार झपकाता है और वही कंप्यूटर के सामने बैठने पर वह व्यक्ति केवल 7 या 8 बार से ज्यादा अपने आँखों के पलकों को नहीं झपकाता है |
- एक टीवी यानी की 1000 GB के हार्ड डिस्क का आविष्कार सबसे पहले ' Hitachi ' कंपनी के द्वारा वर्ष 2007 में किया गया था |
- सबसे पहले कंप्यूटर में लैंग्वेज का उपयोग मशीन लैंग्वेज के रूप में किया गया था |
- हर महीने विश्व भर में करीब 5000 से भी अधिक कंप्यूटर वायरस का निर्माण किया जाता है |
- भारत का सबसे पहला कंप्यूटर कृत प्रदुषण पेट्रोल पंप मुंबई के महाराष्ट्र में स्थित है |
- पहले के समय में सभी प्रकार के कंप्यूटर डीओसी (doc ) पर आधारित है |
- वर्तमान कंप्यूटर के मुकाबले पहले के कंप्यूटर का आकर लगभग कई हज़ारो और लाखो गुना तक बड़ा होता था पहले के समय का कंप्यूटर लगभग 1 बड़े कमरे के साइज का आता था आपको पता है पहले के कंप्यूटर में सिर्फ 45 kb के राम चिप का इस्तेमाल किया जाता था |
- हार्ड डिस्क के बाहर के डाटा के आदान प्रदान हेतु आज हम CD, DVD, और PEN Drive का प्रयोग करते है किन्तु इन डिवाइस के अविष्कारों के पूर्व इस कार्य के लिए फ्लॉपी डिस्क का इस्तेमाल किया जाता था |