Types of Network
नेटवर्क के निम्नलिखित 5 प्रकार होते है :-
1.) LAN ( Local area network ) :-
- LAN का पूरा नाम लोकल एरिया नेटवर्क होता है |
- LAN वह नेटवर्क होता है जिसका इस्तेमाल एक छोटे एरिया के computers या devices को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है | जैसे की - office, school, college आदि में |
- दूसरे नेटवर्क की तुलना में LAN को create करना बहुत ही सस्ता होता है |
- LAN का इस्तेमाल डाटा को share करने, data को store करने तथा document को print करने के लिए किया जाता है |
- LAN को बनाने के लिए बहुत बड़े software का इस्तेमाल नहीं किया जाता है | Lan में कंप्यूटर को आपस में जोड़ने के लिए hub ,switch, network adapter, router और ईथरनेट केबल का प्रयोग होता है |
- इसमें डाटा ट्रांसफर की स्पीड बहुत ज्यादा होती है |
LAN के लाभ ( advantages of LAN )
- LAN का इस्तेमाल करना बहुत ही जयादा आसान होता है |
- इसमें एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में डाटा को बड़ी ही आसानी से शेयर कर सकते है |
- इसके द्वारा software program को शेयर कर सकते है |
- इसमें communication बहुत easy और fast होता है |
- LAN समय की बचत करता है |
- LAN को बनाना काफी ज्यादा आसान होता है |
- लोकल एरिया नेटवर्क में आप एक समय पर 1000 से भी ज्यादा कंप्यूटर को आपस में कनेक्ट कर सकते है |
LAN के हानि (Disadvantages of LAN)
- इस नेटवर्क में वायरस या मैलवेयर फैलने का खतरा रहता है |
- Lan का एरिया बहुत ही छोटा होता है इसलिए हम छोटे एरिया में ही डाटा को शेयर कर सकते है |
- Lan को maintain करना ज्यादा मुश्किल होता है |
- इसमें सिक्योरिटी अच्छी नहीं होती है अर्थात इसको हैक कर पाना आसान होता है |
- इसे सेटअप करना मुश्किल होता है |
- इसमें सर्वर एरिया के क्रैश होने की संभावना बनी रहती है |
2.) MAN ( Metropolitan area network )
- MAN का पूरा नाम मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क है |
- MAN का एरिया LAN से बड़ा होता है परन्तु WAN से छोटा होता है |
- MAN नेटवर्क LAN की तरह ही होता है परन्तु MAN का एरिया बड़ा होता है |
- MAN वह नेटवर्क होता है जो एक शहर में बहुत सारे computers को आपस में जोड़ता है |
MAN के लाभ (Advantages of MAN)
- यह ज्यादा दुरी को कवर करता है |
- यह LAN के मुकाबले कम Expensive है |
- इस नेटवर्क की मदद से आप emails program को शेयर कर सकते है |
- इस नेटवर्क की स्पीड काफी ज्यादा अच्छी होती है |
- इसमें आपको अच्छी सिक्योरिटी मिलती है |
MAN के हानि ( Disadvantages of man)
- इस नेटवर्क को manage करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है |
- इसकी internet speed अलग अलग हो सकती है |
- इसमें security होने के बावजूद hackers के attack होते रहते है |
- इसको सेटअप करना काफी ज्यादा मुश्किल काम है |
- इस नेटवर्क में ज्यादा वायर की requirement होती है |
(3)WAN (Wide area network)
- WAN का पूरा नाम वाइड एरिया नेटवर्क है |
- wan वह नेटवर्क होता है जो दुनिया के हर कंप्यूटर और डिवाइस को आपस में जोड़ता है | इसे हम international नेटवर्क कहते है| क्योकि यह नेटवर्क state to state और country to country के connectivity के लिए होते है | इसका सबसे अच्छा उदाहरण इंटरनेट है दुनिया के किसी भी कोने से आप इंटरनेट को एक्सेस कर सकते है |
- इस नेटवर्क की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह बड़े एरिया को कवर करता है इसके अलावा इसका डाटा रेट भी ज्यादा है वैन नेटवर्क भी दो प्रकार के होते है | 1. enterprise WAN 2. ग्लोबल WAN
- WAN नेटवर्क से कनेक्ट होने वाले ज्यादातर कंप्यूटर पब्लिक नेटवर्क का इस्तेमाल करते है |
- वैन का एरिया LAN और MAN से काफी बड़ा होता है |
WAN के लाभ ( Advantages of WAN)
- यह नेटवर्क बहुत बड़े एरिया को कवर करता है |
- यह Centralized data system को maintain करके रखता है |
- इसमें डाटा और फाइल्स दोनों ही updated रहते है |
- वैन नेटवर्क गोलबल बिज़नेस लिए फयदेमंद है |
- इन नेटवर्क में workload आसानी से distribute हो जाता है |
WAN के हानि (disadvantages of WAN )
- बिना एंटीवायरस और फ़ायरवॉल के इस नेटवर्क को चलाना मुश्किल है |
- इस नेटवर्क को सेटअप करने में काफी जयादा खर्चा आता है |
- इस नेटवर्क में सर्वर डाउन होने के समस्या बानी रहती है |
- इस नेटवर्क को मेन्टेन करना काफी जयादा मुश्किल है |
4.) PAN (personal area network )
- PAN का पूरा नाम पर्सनल एरिया नेटवर्क है |
- personal area नेटवर्क एक ऐसा नेटवर्क होता है जो पहले से ही devices के साथ connected रहते है |
- इस नेटवर्क की रेंज काफी ज्यादा छोटी होती है | इस की रेंज 10 मीटर तक ही होती है
- इस नेटवर्क की खोज Thomas Zimmerman ने की थी |
Advantages of PAN :
- इसमें अलग से किसी नेटवर्क को कनेक्ट करने की जरुरत नहीं पड़ती है |
- इसके नेटवर्क को आपके आलावा कोई दूसरे पर्सन use नहीं कर सकता है |
- ये नेटवर्क किसी भी तरह के डाटा को ट्रांसफर कर सकते है |
- इस नेटवर्क का उसे करना काफी ज्यादा आसान होता है |
- इस नेटवर्क को सेटअप करने में ज्यादा खर्चा नहीं आता है |
Disadvantages of PAN :
- पैन नेटवर्क की रेंज काफी ज्यादा कम होती है |
- एक समय पर इस नेटवर्क को केवल एक ही इंसान use कर सकता है |
- इसमें डाटा ट्रांसफर की स्पीड काफी ज्यादा slow होती है |
- ये नेटवर्क कमजोर signal होने पर crash हो जाते है |
5.) HAN ( Home Area Network )
- HAN का पूरा नाम "होम एरिया नेटवर्क" है |
- अगर एक ही घर में सभी लोग एक ही नेटवर्क का इस्तेमाल करते है तो उसे HAN नेटवर्क कहते है |
- ये नेटवर्क बिलकुल भी पर्सनल नहीं होते क्योकि इनका उसे कोई एक इंसान नहीं करता |
- इस नेटवर्क के द्वारा हम घर के सव्ही डिवाइस जैसे- लैपटॉप, फ़ोन, स्मार्ट टीवी आदि को कनेक्ट कर सकते है |
- इस नेटवर्क की रेंज 100 मीटर से काम होती है |
advantages of HAN :
- घर के किसी भी कोने में बैठकर आप इस नेटवर्क को एक्सेस कर सकते है |
- घर के सभी लोग इस नेटवर्क का उसे कर सकते है |
- घर के किसी भी कोने में बैठकर आप डाटा का ट्रांसफर कर सकते है |
Disadvantages of HAN :
- HAN नेटवर्क की रेंज बहुत ही काम है लगभग 100 मीटर |
- इसमें फाइल और डाटा को ट्रांसफर करने में काफी ज्यादा समय लगता है |
- कभी कभी नेटवर्क का सर्वर भी डाउन हो जाता है |
Network kya hota hai aaj pata chala
जवाब देंहटाएं