Output Device क्या है? ( What is Output Device in hindi)?

Output Device :-

आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर का महत्वपूर्ण डिवाइस होता है। जिसका कार्य कंप्यूटर से आउटपुट प्रदान करना होता है। Computer Hardware के बाहरी भाग ( external parts) जिसे आसानी से देखा जा सकता है। वो या तो इनपुट डिवाइस होंगे या output Device होते हैं। चूंकि कंप्यूटर खुद से कार्य नहीं कर सकता है। इससे कुछ करवाने के लिए इसे निर्देश देना होता है। जिसके लिए इनपुट डिवाइस उपयोग किया जाता है अर्थात इनपुट डिवाइस का कार्य computer को निर्देश देना होता है। वहीं output Device का कार्य उस निर्देश का परिणाम दिखाना या बताना होता है। 

जब computer को कोई निर्देश या आदेश दिया जाता है। तब उस निर्देश या आदेश को कंप्यूटर के Central Processing Unit द्वारा Process किया जाता है। जिसके पश्चात उस निर्देश या आदेश का परिणाम(result) Computer के Output Device को दे दिया जाता है। इस प्रकार कंप्यूटर से आउटपुट प्राप्त होता है और आउटपुट डिवाइस उस परिणाम को दिखाने या बताने का कार्य करता है। आप कंप्यूटर का इस्तेमाल किए होंगे? तब आपको पता होगा computer कौन-कौन से Device से परिणाम (result) देता है। अगर आपको पता नहीं है कि कंप्यूटर में output प्रदान करने वाले कौन कौन से आउटपुट डिवाइस है। तब आपके लिए मैने नीचे आउटपुट डिवाइस की परिभाषा बता दिया है और उसके Output Device का उदाहरण भी बताया है। 

Output Device की परिभाषा ( Definition of Output Device in hindi ) 

Computer का वह Device जिसके द्वारा computer से परिणाम ( result) की प्राप्ति होती है। ऐसे Device को Computer का Output Device कहते हैं। अर्थात Computer जिस Device के द्वारा परिणाम दिखाता है वह Device Output Device कहलाता hai। Jaise Monitor, Printer, Speaker आदि। 
यानी Output Device ही वो डिवाइस है जिसकी सहायता से परिणाम प्राप्त होता है। बिना Output Device के Computer से Output प्राप्त करना संभव नहीं है। इसके बिना यह तक पता नहीं कर सकते हैं कि Computer ने क्या परिणाम दिया या फिर Computer में क्या चल रहा है। अर्थात बिना Output Device ke भी Computer कार्य करता है सिर्फ Results नहीं दिखाता है। जैसे; जब आप Computer में Calculation करते हैं। तब क्या उस Calculation का परिणाम Monitor के बिना देख सकते हैं।
नहीं ना! इसी तरह Computer में बहुत तरह के Output Device मौजूद होता है। जिसका कार्य अलग अलग प्रकार से आउटपुट देना होता है। जैसे, Printer भी एक आउटपुट डिवाइस है और इसकी सहायता से Output Hard Copy ke रूप में प्राप्त होता है। Speaker की सहायता से Output Sound के रूप में प्राप्त होता है। इसी तरह बहुत सारे Output प्रदान करने वाले डिवाइस है। नीचे आप Output प्रदान करने वाले Output Device ke 10 उदाहरण जानेंगे। 

Output Device के 10 उदाहरण ( Example of Output Device in hindi ) 

क्या आप जानते हैं कि Output Device कौन कौन से हैं।  क्योंकि यहां हमने Output Device के उदाहरण बताया है। प्रत्येक Output Device का एक ही कार्य होता है और वो है Output देना लेकिन प्रत्येक Output Device का Output प्रदान करने का तरीका, माध्यम और रूप अलग अलग हो सकता है। 

  1. Monitor 
  2. Speaker 
  3. Printer 
  4. Projector 
  5. Plotter 
  6. Headphones 
  7. GPS 
  8. Sound Card 
  9. Video card 
  10. Lasor printer 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने