Input Device :
यह Computer System की सबसे प्रमुख इकाई होती है जिसकी सहायता से data, instruction, program और अन्य information को working के लिए computer system में लोड किया जाता है। यह सभी information या instruction उस सिस्टम के लिए इनपुट कहलाते है।
User अपनी आवश्यकता के अनुरूप डेटा का कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस के माध्यम से enter कर सकता है। Computer के साथ उपयोग में लाई जाने वाली सभी इनपुट डिवाइस को कार्य करवाने के लिए सीपीयू से connect किया जाता है यह सभी इनपुट डिवाइस निर्धारित किए गए input port के माध्यम से सीपीयू से कनेक्ट होती है। इनपुट डिवाइस का मुख्य कार्य user के समझने योग्य प्रारूप में information को प्राप्त करना होता है परन्तु सीपीयू के द्वारा केवल बाइनरी डेटा पर ही किसी भी प्रकार का कार्य कर पाना संभव होता है।
Input Device Of Computer (कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस)
Input device वे डिवाइस होते है जिनके द्वारा हम अपने डेटा या निर्देशों को कम्प्यूटर में इनपुट करा सकते है। इनपुट डिवाइस कंप्यूटर तथा मानव के मध्य संपर्क की सुविधा प्रदान करते है। कंप्यूटर में कई इनपुट डिवाइस होते है ये डिवाइसेस कंप्यूटर के मस्तिष्क को निर्देशित करती है कि वह क्या करे?
" इनपुट डिवाइस वे डिवाइस है जो हमारे निर्देशों या आदेशों को कंप्यूटर के मस्तिष्क सीपीयू (c.p.u.) तक पहुंचाते हैं। "
इनपुट डिवाइस कई प्रकार के होते है जो निम्नलिखित है-
- कीबोर्ड
- माउस
- Joystick
- ट्रैकबॉल
- Light pen
- Scanner
- OMR
कीबोर्ड ( keyboard)
कीबोर्ड किसी भी कंप्यूटर की प्रमुख इनपुट डिवाइस है जिनके प्रयोग से कंप्यूटर में text तथा न्यूमेरिकल डेटा निवेश (entry) कर सकते हैं। कीबोर्ड में सारे अक्षर टाइपराइटर की तरह क्रम में होते है लेकिन इसमें टाइपराइटर से ज्यादा बटन होते है। भौतिक रूप से कंप्यूटर का कीबोर्ड आयताकार होता है। इसमें लगभग 108 keys होते हैं कीबोर्ड में कई प्रकार के कुंजियां होती है जैसे - Alphabet, Number, Symbol, फंक्शन की, arrow key व कुछ विशेष प्रकार की की होती है।
माउस ( mouse)
वर्तमान समय में माउस सर्वाधिक प्रचलित Pointer Device है, जिसका प्रयोग चित्र या ग्राफिक्स बनाने के साथ किसी बटन या menu पर क्लिक करने के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से हम कीबोर्ड का प्रयोग किए बिना अपने पीसी को नियंत्रित कर सकते हैं। माउस में दो या तीन बटन होते हैं जिनकी सहायता से कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते है। माउस को हिलाने पर स्क्रीन पर pointer move करता है।
Joystick
यह डिवाइस वीडियो गेम्स खेलने के काम में आने वाला इनपुट डिवाइस ( input device) है इसका प्रयोग बच्चों द्वारा प्रायः कंप्यूटर पर गेम खेलने के लिये किया जाता है। क्योंकि यह बच्चों को कंप्यूटर सिखाने का आसान तरीका है। वैसे तो कंप्यूटर के सारे खेल कीबोर्ड द्वारा खेले जा सकते है परन्तु कुछ खेल तेज गति से खेले जाते है उन खेलो में बच्चे अपने आप को सुविधाजनक महसूस नहीं करते है इसलिए joystick का प्रयोग किया जाता है।
ट्रैकबॉल ( trackball)
ट्रैकबॉल एक pointing इनपुट डिवाइस है। जो माउस की तरह कार्य करती है। इसमें एक उभरी हुई गेंद होती है तथा कुछ बटन होते है। सामान्यतः पकड़ते समय गेंद पर आपका अंगूठा होता है तथा आपकी उंगलियां उसके बटन पर होती है। स्क्रीन पर pointer को घुमाने के लिए अंगूठा से उस गेंद को घुमाते है ट्रैकबॉल को माउस की तरह घुमाने की आवश्यकता नहीं होती इसलिए यह अपेक्षाकृत कम जगह घेरता है। इसका लैपटॉप, मोबाइल तथा रिमोल्ड में किया जाता है।
लाइट पेन (Light pen)
Light pen का उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर कोई चित्र या ग्राफिक्स बनाने में किया जाता है लाइट पेन में एक प्रकाश संवेदनशील कलम की तरह एक युक्ति होती है। अतः लाइट पेन का प्रयोग ऑब्जेक्ट के चयन के लिए होता है लाइट पेन की सहायता से बनाया गया की भी ग्राफिक्स कंप्यूटर पर संग्रहित किया जा सकता है तथा आवश्यकतानुसार इसमें सुधार किया जा सकता है।
स्कैनर ( scanner)
स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है ये कंप्यूटर में किसी पेज पर बनी आकृति या लिखित सूचना को सीधे कंप्यूटर में इनपुट करता है इसका मुख्य लाभ यह है कि यूजर को सूचना टाइप नहीं करनी पड़ती है।
OMR
OMR या ऑप्टिकल मार्क रीडर (optical mark reader) एक ऐसा डिवाइस है जो किसी कागज पर पेंसिल या पेन की उपस्थिति या अनुपस्थिति को जांचता है इसमें चिह्नित कागज पर प्रकाश डाला जाता है और परावर्तित प्रकाश को जांचा जाता है जहां चिन्ह उपस्थित होगा कागज के उस भाग से परावर्तित प्रकाश की तीव्रता कम होगी। OMR किसी परीक्षा की उत्तरपुस्तिका को जांचने के लिए प्रयोग की जाती है