History of Computer Virus। Creeper से Ransomware ||


कंप्यूटर के इतिहास में  वायरस का नाम सुनते ही दिमाग में खतरे और डाटा लॉस की तस्वीर बनती है। लेकिन आप जानते है की कंप्यूटर वायरस भी इंसानी बीमारियों की तरह ही धीरे-धीरे विकसित हुए।आइये जानते है की कंप्यूटर वायरस का इतिहास कैसे शुरू हुआ और आज तक यह कैसे बदलता गया। 

1. कंप्यूटर वायरस की परिभाषा 

कंप्यूटर वायरस एक मैलवेयर प्रोग्राम है जो खुद को कॉपी करके दूसरे सिस्टम,फाइल या प्रोग्राम में फैलता है। इसका मकसद हो सकता है -
  • सिस्टम को धीमा करना 
  • डाटा चोरी करना 
  • या फिर सिर्फ प्रयोग के लिए बनाया जाना 

2. शुरुआती दौर (1970s - 1980s) 

  • 1971s - Creeper virus : इसे पहला कंप्यूटर वायरस माना जाता है। यह ARPANET पर फैलता था और मैसेज दिखाता था - i am the creeper, catch me if you can "
  • 1982s - Elk cloner : यह पहला वायरस था जो पर्सनल कंप्यूटर (एप्पल।।) पर फैला। यह फ्लॉपी डिस्क के जरिये फैलता है। 

3.  1990s का दौर - बड़े खतरे 

1990 के दशक में इंटरनेट पॉपुलर हुआ और साथ ही वायरस तेज़ी से फैलने लगे। 
  • Michelangelo Virus (1992) : हर साल 6 मार्च को एक्टिव होकर सिस्टम क्रैश कर देता था। 
  • Melissa Virus (1999) : ईमेल अटैचमेंट के जरिये फैला और हजारो कंप्यूटर को प्रभावित किया। 

4. 2000s - वर्म्स और ईमेल वायरस 

  • ILOVEYOU Virus (2000): यह ईमेल से फैला और 10 मिलियन से ज्यादा पीसी को नुकशान पहुंचाया। 
  • Code Red (2001) : इसने वेबसाइट पर अटैक करके उन्हें डाउन कर दिया। 
  • MyDoom (2004) : सबसे ज्यादा फैलने वाला वायरस जिसने इंटरनेट की स्पीड तक काम कर दी थी। 

5. Modern Era - Advanced मैलवेयर (2010 से -अब-तक)

जब वायरस साधारण नहीं रहे बल्कि साइबर अटैक्स और हैकिंग का हिससा बन गए हैं। 
  • Stuxnet (2010) : इंडस्ट्रियल मशीनो को टारगेट करने वाला सबसे एडवांस वायरस। 
  • Ransomware (2017 - WannaCry, Petya) : इसमें आपका डाटा लॉक कर दिया जाता है और खोलने के लिए पैसे मांगे जाते हैं । 
  • Spyware & Trojan : अब वायरस डेटा चोरी करने और जासूसी करने के लिए बनाये जाते हैं। 

6. वायरस से बचाव (how to Stay Safe)

  • हमेशा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करें। 
  • ईमेल या अज्ञात लिंक को बिना सोचे समझे क्लिक न करे। 
  • अपने सिस्टम और सॉफ्टवेयर को अपडेट रखे। 
  • बैकअप लेना न भूले। 
कंप्यूटर वायरस की कहानी 1970 के छोटे-से प्रयोग से शुरू होकर आज साइबर क्राइम के बड़े हथियार तक पहुंच गयी है। जैसे - जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है, वैसे -वैसे वायरस भी एडवांस हो रहे है। इसीलिए हमें हमेशाअपडेटेड और सावधान रहना चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने