AI का उपयोग शिक्षा और व्यक्तिगत सीखने में। शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमता।

 AI का उपयोग शिक्षा और व्यक्तिगत सीखने में। शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमता। 


आजकल आपने सुना ही होगा कि कृत्रिम बुद्धिमता (AI) का उपयोग हर एक जगह में हो रहा है। और ऐसे ही एक जगह है हमारी रोजमर्रा की जिंदगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृत्रिम बुद्धिमता हमारी पढ़ाई और सीखने के तरीके को पूरी तरह बदल रहा है। 

खासकर जब हम बात करते हैं व्यक्तिगत सीखने यानी Personlized Learning की तो वहां सबसे पहले कृत्रिम बुद्धिमता (AI) का ही नाम आता है। कृत्रिम बुद्धिमता को आप एक स्मार्ट ट्यूटर की तरह मान सकते हैं जो सीखने में हमेशा आपकी मदद करेगा। 

तो चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं कि ये क्या है, कैसे काम करता है, और आपके लिए कितने फायदेमंद हो सकता है।


AI और शिक्षा का परिचय 

शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान और कौशल (skills) का विकास करना होता है। पारंपरिक स्कूल में सभी छात्रों को एक ही तरह से पढ़ाया और सिखाया जाता है। लेकिन वास्तव में हर एक छात्र का सीखने और पढ़ने का तरीका अलग अलग होता है। कोई छात्र किसी चीज को सीखने में, समझने में बहुत कम समय लगाते हैं। जबकि उसी समान चीजें को सीखने में, समझने में कोई दूसरा छात्र बहुत अधिक समय लगा देता है। कोई छात्र वीडियो देखकर सीखता है, समझता है तो कोई किताबें पढ़कर। 

यहीं पर कृत्रिम बुद्धिमता (AI) काम आती है। कृत्रिम बुद्धिमता हर छात्र को उसके तरीके और उसके रफ्तार के हिसाब से पढ़ाई में मदद करता है। अर्थात् हर एक छात्र अपनी रुचि के हिसाब से सीख और समझ सकता है। और इसे मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव से बताऊं तो ये गुण ही कृत्रिम बुद्धिमता को छात्रों से जोड़ता है। आप मान के चलिए की दो छात्र है एक को गणित सीखने और समझने में कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन दूसरे छात्र को गणित सीखने समझने में दिक्कत होती है व बहुत अधिक समय लग जाती है। तो उस दूसरे छात्र के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (AI) ज्यादा उपयोगी साबित होता है। 


कृत्रिम बुद्धिमता (AI) शिक्षा में कैसे काम करता है? 

एआई शिक्षा में कैसे काम करता है इसे समझने के लिए आप ये सोचे कि ये एक सुपर स्मार्ट असिस्टेंट की तरह है जो आपको हमेशा पढ़ाई में गाइड करता है। एआई शिक्षा में विभिन्न तरीकों से काम करता है 

(1) व्यक्तिगत अध्ययन सामग्री ( Personalized Learning Material) 

कृत्रिम बुद्धिमता छात्रों के पिछले प्रदर्शन ( पिछली बार जो पूछा था समझा था), कठिनाइयों और सीखने की गति के आधार पर उच्चगुणवता वाली सामग्री का चयन करता है। उदाहरण अगर कोई छात्र गणित में किसी विशेष प्रकार की समस्या से पीड़ित है तो AI उसे उसी प्रकार के अभ्यास और वीडियो उपलब्ध कराएगा। 

(2) स्मार्ट असिस्टेंट और चैटबोट्स (Smart Assistant and chatbots) 

कृत्रिम बुद्धिमता (AI) आधारित चैटबोट्स हर एक समय ( चाहे वह दिन हो या रात) छात्रों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। आप उनसे कोई भी सवाल भी पूछ सकते है बस अपने सवाल को टाइप करे ये चैटबोट्स तुरंत आपके सवालों के जवाब दे देंगे। ये पढ़ाई के लिए सुझाव दे सकते है, परीक्षा की तैयारी करने में मदद कर सकते है, नए - नए स्किल्स सीखने में मदद कर सकते व बहुत कुछ सीखने में मदद कर सकते है। 


(3) स्वचालित मूल्यांकन (Automated Assessment)

कृत्रिम बुद्धिमता छात्रों के उत्तरों का विश्लेषण करके तुरंत फीडबैक देता है। इससे शिक्षकों को समय मिलता है और छात्रों को उनकी गलतियों को तुरंत सुधारने का अवसर मिलता है।


(4) डेटा विश्लेषण (Data Analytics)

AI छात्रों के सीखने के डेटा का विश्लेषण करके यह पहचान सकता है कि छात्र कौन से विषय में कमजोर है, कौन से विषय में छात्र को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, और छात्र के सीखने की प्रक्रिया को कैसे बेहतर से बेहतर बनाया जा सकता है।


व्यक्तिगत सीखना (Personalized Learning) –


इसे आसान भाषा में कहें तो हर एक छात्र के लिए सीखने का अलग - अलग रास्ता।

अब छात्रों को एक ही किताब, एक ही नोट्स, पढ़ने का कोई जरूरत नहीं कृत्रिम बुद्धिमता (AI) की मदद से हर एक छात्र अपनी स्पीड, रुचि और अपनी जरूरत के हिसाब से पढ़ और सीख सकते हैं। 

उदाहरण - 

1. अगर आप कोई भाषा सीख रहे हैं तो कृत्रिम बुद्धिमता आपको वही अभ्यास देगा जिसमें आपको सुधार की आवश्यकता है। 

2. अगर आप किसी चीज को वीडियो देखकर सीखते हैं समझते हैं तो बस कृत्रिम बुद्धिमता को बता दीजिए ये तुरंत आपको वो विडियो दे देगा ।

3. बहुत से छात्रों को गेम्स और क्विज के जरिए सीखने में मज़ा आता है तो कृत्रिम बुद्धिमता उन छात्रों को गेम्स और क्विज के जरिए सिखाता है। 

इस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमता से छात्र पर्सनलाइज्ड लर्निंग को आसानी से सीख सकते हैं। 

कृत्रिम बुद्धिमता के उपयोग के प्रमुख फायदे 

(1) अधिक प्रभावी शिक्षा - कृत्रिम बुद्धिमता छात्रों की कमजोरियों और चुनौतियों को पहचानकर छात्र को उन विषयों पर फोकस करने में मदद करता है जिन विषयों पर वे कमजोर हैं।

(2) सभी लोगों तक पहुंच - अभी के इस युग में कृत्रिम बुद्धिमता तक पहुंच लगभग सभी लोगों के पास है अतः सभी लोग कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग कर सकते हैं। 

(3) समय और संसाधनों की बचत - शिक्षक अब सभी छात्रों की व्यक्तिगत निगरानी करने की बजाय AI टूल्स के माध्यम से बड़े पैमाने पर शिक्षा दे सकते हैं। 

(4) उत्तम फीडबैक - कृत्रिम बुद्धिमता तुरन्त फीडबैक देता है जिससे छात्र अपनी गलतियों को तुरन्त सुधार सकते हैं। 

उदाहरण - 

Duolingo जैसे ऐप्स कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग करके छात्रों की भाषा सीखने की क्षमता का विश्लेषण करते हैं और उन्हें उनके कठिनाइयों के अनुसार अभ्यास कराते हैं।


निष्कर्ष : 

कृत्रिम बुद्धिमता ने शिक्षा और व्यक्तिगत सीखने में नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। यह न केवल छात्रों के सीखने के अनुभव को अनुकूल बनाता है, बल्कि शिक्षकों के लिए भी सुविधा प्रदान करता है।

व्यक्तिगत सीखने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है, उनकी समझ बेहतर होती है, और सीखना मजेदार और प्रभावी बन जाता है। हालांकि चुनौतियां भी मौजूद हैं, जैसे डेटा गोपनीयता और तकनीकी असमानता, लेकिन सही दिशा में AI का उपयोग शिक्षा प्रणाली को सशक्त, समावेशी और भविष्य के अनुकूल बना सकता है। कृत्रिम बुद्धिमता और व्यक्तिगत सीखने का सही मिश्रण भविष्य में शिक्षा को हर एक छात्र के लिए व्यक्तिगत, सशक्त और सुलभ बना सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने